Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Sonpur Mela 2025: सोनपुर मेला में 1 करोड़ की कीमत वाला ‘प्रधान जी’ बना आकर्षण का केन्द्र

On: November 23, 2025 9:13 AM
Follow Us:
सोनपुर मेला में 1 करोड़ की कीमत वाला ‘प्रधान जी’ बना आकर्षण का केन्द्र
---Advertisement---
Sonpur Mela 2025: एशिया के सबसे बड़े पशु मेले सोनपुर मेला में इस बार एक खास भैंसा सबका ध्यान खींच रहा है। इसकी वजह है इसकी निर्धारित कीमत—पूरे 1 करोड़ रुपये। यह भैंसा, जिसका नाम ‘प्रधान जी’ है, अपने विशाल कद-काठी और खास देखभाल के कारण मेले में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

रोहतास जिले के सूर्यपूरा प्रखंड के गोसल डीह रत्नपट्टी गांव निवासी और गांव के पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह कुशवाहा इस भैंसे के मालिक हैं। उनके पुत्र राजेश कुशवाहा बताते हैं कि ‘प्रधान जी’ पर 50 लाख रुपये से अधिक की बोली लग चुकी है, और उनका परिवार इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये के आसपास ही रखता है।

‘प्रधान जी’ जाफराबादी नस्ल का भैंसा है, जो अपने दूध उत्पादन और शारीरिक मजबूती के लिए प्रसिद्ध है। मालिक का दावा है कि इस भैंसे से पैदा होने वाली भैंसें सुबह 12 लीटर और शाम 12 लीटर, कुल 24 लीटर दूध देने में सक्षम होती हैं। यही वजह है कि इसे खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बिडिंग के लिए आते हैं। हर बोली लगाने पर 2000 रुपये शुल्क लिया जाता है।

Also Read: Bihar: नीतीश को समर्थन देने को तैयार ओवैसी? सीमांचल में बोले- शर्त बस इतनी है कि ‘इंसाफ’ हो

भैंसे की कद-काठी भी लोगों को खूब आकर्षित करती है—इसकी ऊंचाई 5 फीट से अधिक और लंबाई 8 फीट से ज्यादा है। उम्र मात्र 38 महीने, लेकिन रूप-रंग और रौब ऐसा कि मेले में आने वाला हर व्यक्ति इसकी एक झलक देखने के लिए ठहर जाता है।
अपनी नस्लीय खूबियों, शानदार देखभाल और भारी कीमत के कारण ‘प्रधान जी’ इस बार सोनपुर मेले का सबसे बड़ा सितारा बन चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment