Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव की तैयारी, परिजनों के हंगामे के बाद PHC में जड़ा ताला

मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव की तैयारी, परिजनों के हंगामे के बाद PHC में जड़ा ताला
---Advertisement---

झारखंड के स्वास्थ दिनों दिन बिगड़ती चली जा रही है, बता दें कि कोडरमा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पथलडीहा पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC )में मंगलवार रात बिजली नहीं रहने के कारण मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराने की तैयारी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए PHC में ताला जड़ दिया। जानकारी के अनुसार गरईंडीह गांव निवासी नीलम कुमारी प्रसव पीड़ा होने पर पथलडीहा PHC पहुंचीं।

परिजनों का आरोप है कि बिजली गुल रहने पर ड्यूटी पर मौजूद एएनएम जनता देवी मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराने की तैयारी कर रही थीं। इसकी सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि सदानंद यादव मौके पर पहुंचे और प्रसूता को गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ले जाया गया, जहां उसने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

घटना से नाराज सदानंद यादव ने पीएचसी में ताला जड़ते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे बिजली और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनवर्टर वाले कमरे की चाबी दूसरी एएनएम मंजू कुमारी अपने साथ बाहर ले गई थीं, जो गंभीर लापरवाही है। उन्होंने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

वहीं एएनएम जनता देवी ने बताया कि बारिश के दौरान करंट से बचाव के लिए मुख्य बिजली कनेक्शन बंद कर दिया गया था। इनवर्टर वाले कमरे की चाबी दूसरी एएनएम के पास होने के कारण बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी।

इधर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO – धनबाद मंडल संसदीय (Parliamentary Committee) समिति की बैठक, नई ट्रेनों के परिचालन, ट्रेनों के ठहराव पर किया गया चर्ची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु मंत्री व विधायकों के साथ हुए दिल्ली रवाना

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

बड़ाजामदा-नोवामुंडी मार्ग पर दिखा हाथियों का झुंड, घंटों खड़ी रही गाड़ियां

Leave a Comment