Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजनगर में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 300 किलो जावा महुआ नष्ट

---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां जिले में दुर्गापूजा से पहले अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ राजनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र के जोटा टिपंगटांड गांव के जंगल में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 300 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाना है। दुर्गापूजा के मद्देनजर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जंगल में संचालित शराब भट्ठी पर कार्रवाई से अवैध कारोबार में लगे लोगों को सख्त संदेश मिला है। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले 6 अक्टूबर को डोवो कड़ीपत्थर नदी किनारे से 400 किलो जावा महुआ और 40 लीटर शराब तथा 5 अक्तूबर को खरसावां के बरजूडीह और गांगूडीह से 2,100 किलो जावा महुआ और 19 लीटर शराब जब्त की गयी थी।

इस तरह महज 4 दिनों में उत्पाद विभाग ने 4,000 किलो जावा महुआ और 149 लीटर अवैध शराब बरामद की है। लगातार हो रही बड़ी बरामदगी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के ग्रामीण और नदी किनारे के इलाकों में अवैध शराब का कारोबार कितनी गहराई तक फैला हुआ है। दुर्गा पूजा के पहले  पूरे प्रदेश में पुलिसा और उत्पाद विभाग इस तरह का अभियान चला रही है। जसके तहत जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना, संताल विद्रोह और बाढ़ के चमत्कार से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद में काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद में काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में जमशेदपुर पुलिस, पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

देवघर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: एम्स के दीक्षांत समारोह में बांटी डिग्रियां, 11 मेधावी डॉक्टरों को मिला विशेष पदक

देवघर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: एम्स के दीक्षांत समारोह में बांटी डिग्रियां, 11 मेधावी डॉक्टरों को मिला विशेष पदक

जामताड़ा के सहाना तालाब के जीर्णोद्धार पर उठे सवाल, रांची से पहुंची उच्चस्तरीय टीम ने शुरू की जांच

जामताड़ा के सहाना तालाब के जीर्णोद्धार पर उठे सवाल, रांची से पहुंची उच्चस्तरीय टीम ने शुरू की जांच

बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में 149 विद्यार्थियों को मिला सम्मान, डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि

बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में 149 विद्यार्थियों को मिला सम्मान, डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि

Leave a Comment