Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ramdas Soren Death: मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

On: August 16, 2025 12:37 PM
Follow Us:
Ramdas Soren Death: मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची
---Advertisement---

Ramdas Soren Death: मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो (JMM) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची पहुंचा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

add

विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि

एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा परिसर ले जाया गया, जहां स्पीकर की अगुवाई में विधायकों और राज्य के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

दोपहर तक पार्थिव शरीर को पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांधा गांव, उनके पैतृक निवास, ले जाया जाएगा। परिवार और समर्थकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार शाम 3:30 बजे किया जाएगा।

Also Read: Ramdas Soren Passed Away: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

झारखंड सरकार ने राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शनिवार, 16 अगस्त को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मंत्री सोरेन का उपचार के दौरान नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से शनिवार सुबह इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि दिवंगत मंत्री के सम्मान में पूरे झारखंड में आज राजकीय शोक मनाया जाएगा।

राजकीय शोक की अवधि में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा सरकारी स्तर पर किसी भी प्रकार के मनोरंजनात्मक या औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

रामदास सोरेन लंबे समय से झारखंड की राजनीति में सक्रिय रहे और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

दुनियाभर में आज है वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

दुनियाभर में आज वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

बक्सर में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का भव्य आगाज, डुमरांव में संगीत और संस्कृति की हुई बहार

बक्सर में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का भव्य आगाज, डुमरांव में संगीत और संस्कृति की हुई बहार

Leave a Comment