Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद के मेयर बने संजीव सिंह, उपयुक्त आदित्य रंजन ने दिलाई शपथ, 55 पार्षदों को भी दिलाई गई शपथ

On: March 18, 2026 1:41 PM
Follow Us:
धनबाद के मेयर बने संजीव सिंह, उपयुक्त आदित्य रंजन ने दिलाई शपथ, 55 पार्षदों को भी दिलाई गई शपथ
---Advertisement---

संजीव सिंह ने धनबाद नगर निगम के मेयर पद की शपथ ली। उन्हें धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही धनबाद नगर निगम के 55 पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संजीव सिंह के समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि धनबाद को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए मेयर को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

add

मेयर के शपथ ग्रहण के बाद अब डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। आज ही धनबाद के डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। इसके लिए दोपहर 3 बजे वोटिंग होगी और करीब एक घंटे में इसके नतीजे आ जाएंगे। यानी करीब 4 बजे शाम तक धनबाद के डिप्टी मेयर का नाम साफ हो जाएगा।

हम आपको बता दें कि डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए दो नाम सामने आ रहे हैं अरुण चौहान और मेनका सिंह का। सूत्रों की माने तो अरुण सिंह का जीतना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि संजीव सिंह का समर्थन उनको है और करीब 45 पार्षद उनके सपोर्ट में हैं। हालांकि 55 पार्षदों के वोटिंग के बाद डिप्टी मेयर के नाम से पर्दा उठेगा।

संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह झरिया से भाजपा की विधायक हैं। संजीव खुद भाजपा के विधायक रह चुके हैं। सोमवार को संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर धनबाद शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Also Read- भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, 3 दिनों में सेंसेक्स 2000 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment