भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। BSE सेंसेक्स में दिनभर के कारोबार के दौरान करीब 600 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। जबकि निफ्टी में भी 250 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। पावर, मेटल और PSU बैंक में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है।

हालांकि ऊपरी स्तर पर थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार के जानकारों का कहना है कि इस तेजी के पीछे कई वजह है। खासकर अमेरिकी फ्यूचर मार्केट में सकारात्मक रुख का असर आज भारतीय बाजारों पर शुरुआती कारोबार से ही देखने को मिला। और बाद में जब यूरोपीय बाजार खुले तो यूरोपीय बाजारों की तेजी का सपोर्ट भी भारतीय बाजारों पर दिखा।
भारतीय शेयर बाजार में आज पावर, मेटल और PSU बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं आईटी और रियल एस्टेट शेयरों में उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। आज जहां जापान, चीन सहित ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट रही वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
मजबूत अर्थव्यवस्था और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए का 91 से नीचे फिसलने के साथ ही तीसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजों में सुधार का असर आजा बाजार पर देखने को मिल रहा। दिन की ऊंचाई से बाजार कुछ नीचे फिसला है। ये देखने वाली बात होगी कि बाजार बंद होते समय सेंसेक्स और निफ्टी का क्या स्तर रहता है।





