Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में AJSU को झटका, नीरू शांति भगत JMM में हुईं शामिल

ajsu
---Advertisement---

झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लोहरदगा से AJSU पार्टी की पूर्व प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है।

शनिवार को रांची स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सभी नव-शामिल सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई।

AJSU के केंद्रीय कार्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी का नाम भी प्रमुख है

इस अवसर पर नीरू शांति भगत ने कहा कि उन्होंने झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए यह निर्णय लिया है। आजसू से इस्तीफा देकर झामुमो में शामिल होने वालों में हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के कई कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इनमें आजसू के केंद्रीय कार्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी का नाम भी प्रमुख है।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

कार्यक्रम में लोहरदगा जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

झामुमो में शामिल होने वालों में विश्वास उरांव, अशोक लुगुन, अशोक कच्छप, संजय लकड़ा, रामचंद्र गिरी, शाहिद अंसारी, नसीम अख्तर, विजय उरांव, धर्मेंद्र भगत, सुभाष भगत, तौहीद कुरैशी, साजिद अहमद, शमीम अंसारी, कलीम खान, वसीम अंसारी, नरेश साहू, परमेश्वर भगत, पंकज मिश्रा, विकास गिरी, बलराम साहू, कबीर अंसारी, मालती टोप्पो, हेमंती देवी, सुनील नाग, अनुराग भारद्वाज समेत कई नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment