Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बेतिया में बाढ़ से भारी नुकसान, 1.92 लाख लोग प्रभावित, 3 लोगों की मौत, जन जीवन प्रभावित

बेतिया में बाढ़ से भारी नुकसान, 1.92 लाख लोग प्रभावित, 3 लोगों की मौत, जन जीवन प्रभावित
---Advertisement---

पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम द्वारा बाढ़ आपदा को लेकर समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान जिले में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों, बाढ़ आपदा से प्रभावित आबादी तक पहुंचाई जा रही सहायता तथा प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1,92,713 लोग प्रभावित हुए हैं व तीन की मौत हुई है ।

प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 30 सितंबर तक 62 तथा 3 अक्टूबर तक 37 सामुदायिक रसोई संचालित की गईं। इन सामुदायिक रसोइयों के माध्यम से 26 सितंबर से अब तक कुल 1,68,530 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। राहत सामग्री के तहत प्रभावित परिवारों के बीच कुल 31,769 सूखा राशन पैकेट तथा 19,310 प्लास्टिक शीट वितरित किए गए हैं।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि पशुपालकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी प्रशासन द्वारा लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में कुल 89 क्विंटल पशु चारा वितरित किया गया है तथा 18 पशु राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। पशुओं के उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा के लिए पशु चिकित्सा दल भी प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रोचना माद्री तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा श्रीमती नगमा तबस्सुम उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े- जहानाबाद के सदासीचक गांव में शराब पर पूरी तरह रोक लगाने की पहल, ग्रामीणों ने पुलिस से सहयोग की मांगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment