विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज विधिवत उद्घाटन दर्शन के लिए जुट रहे देश के हर कोने सेश्रद्धालुओं (pilgrim) , देवघर के झारखंड बिहार बॉर्डर दुम्मा में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , मंत्री दीपिका सिंह पांडे , देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक चुन्ना सिंह भाजपा से जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने सयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया है।दुम्मा बॉर्डर पर पहले मंत्री और अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोपचार के साथ विधिवत पूजा की जिसके बाद तोरण द्वार पर फीता काटकर किया गया वहीं मंच पर संबोधित करते हुए देवघर डीसी ने कहा कि AI तकनीक से इस बार श्रद्धालुओं (pilgrim) की शिकायत का निपटारा किया जाएगा वही मेला में आने वाले श्रद्धालुओं(pilgrim) के लिए तमाम सुविधाएं पूरी कर ली गई है,

वहीं झारखंड सरकार मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने कहा कि वह इसी क्षेत्र से आती है और बाबा बैजनाथ की असीम कृपा उन पर और राज्य पर हमेशा बनी रहती है आज मेले का विधिवत उद्घाटन कर लिया गया है ।
श्रद्धालु के लिए तमाम सुविधाएं सुदृढ़ कर ली गई है इसके अलावा मौके पर पहुंचे मंत्री सुद्वीय कुमार सोनू ने कहा कि श्रावणी मेला को लेकर लगातार तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी और आज मेले का शुभारंभ कर दिया गया है अत्यधिक सुविधा कैसे दी जाए उसको लेकर काम किए गए हैं वहीं श्रद्धालुओं के लिए AI तकनीक से मॉनिटरिंग की जाएगी शिकायत सुझाव के लिए इस बार कार्य किया गया है पूरे देवघर को दुल्हन की तरह सजाया गया है कांवरिया पथ पर मखमली बालू के अलावे तमाम सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए मुकम्मल की गई है।
ताकि देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को एक सुखदानुभूति हो। बाबा बैद्यनाथ मंदिर के स्टेट पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर के श्रावणी मेले का उद्घाटन किया गया पुरोहित श्रीनाथ महाराज ने बताया कि सावन माह की आज से शुरुआत हो गई है आज पूर्णिमा के साथ ही आज के बाद से स्पर्श पूजा बाबा बैजनाथ मंदिर में बंद हो जाएगी इसके अलावा आज मंत्रियों के द्वारा मेले का सफल संचालन को लेकर बाबा बैजनाथ से विशेष कामना की गई और वैदिक मंत्रोचार के साथ इस मेले का शुभारंभ किया गया।
इसे भी पढ़े – PSC, JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के मामले को लेकर खिलाफ दिल्ली के मकर द्वार पर जोरदार प्रदर्शन





