Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Social Welfare: कोल्हान सगोम सेवा समिति की अनूठी पहल, तामड़बांध में शुरू हुई एंबुलेंस सेवा

Social Welfare: कोल्हान सगोम सेवा समिति की अनूठी पहल
---Advertisement---

Social Welfare: सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में कोल्हान सगोम सेवा समिति, तामड़बांध (तांबो) ने एक सराहनीय पहल की है। रविवार को समिति की ओर से क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। तांबो स्थित प्राइम पैथोलॉजी परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और एडिशनल एसपी राहुलदेव बड़ाइक ने अन्य अतिथियों की उपस्थिति में फीता काटकर एंबुलेंस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह से पहले पुजारी सनातन बिरुवा ने आदिवासी परंपरा एवं रीति-रिवाज के अनुसार एंबुलेंस की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अतिथियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण और जनहितकारी कदम बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि सामाजिक संस्था की ओर से जनहित को ध्यान में रखकर एंबुलेंस सेवा शुरू करना बेहद सराहनीय पहल है। कई बार समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो जाती है। आपातकालीन परिस्थितियों में यह देरी जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में समय पर एंबुलेंस की उपलब्धता किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

वहीं, एडिशनल एसपी राहुलदेव बड़ाइक ने भी समिति के इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा शुरू होने से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना कालुंडिया ने कहा कि जिले में उपलब्ध एंबुलेंस की संख्या लोगों की जरूरत के मुकाबले पर्याप्त नहीं है। इसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कोल्हान सगोम सेवा समिति की ओर से एंबुलेंस सेवा शुरू करना प्रशंसनीय पहल है। इससे जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलेगी।

समिति की इस पहल को क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान समय पर परिवहन की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी राहत मिल सकती है।

Social Welfare: समारोह में ये रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में राजस्व विभाग के अपर सचिव प्रवीण गागराई, डॉ. दिनेश चंद्र सावैयां, जयपाल बोदरा, तामड़बांध की मुखिया गीतांजलि बोदरा, बरकेला की मुखिया सरस्वती सुंडी, तांबो के ग्राम मुंडा चरण बोदरा, तुईवीर की मुखिया ज्योत्सना देवगम, डॉ. शिवलाल कुंकल, डॉ. परमानंद बिरुवा, डॉ. मनोज पुरती, माइक्रो बायोलॉजिस्ट अनीता सुंडी, डुबराज बिरुवा, सतीश तामसोय, डॉ. शिवचरण हांसदा, डॉ. सोनी हेंब्रम, साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली, कुसुम केराई, सुभाष चंद्र सावैयां, जागाय होनहागा, मोहन देवगम, रॉबिन्सन सिरका, विश्वनाथ तामसोय, संजय बानरा, संतोष सावैयां, चंद्रमोहन बिरुवा एवं रामेश्वर सावैयां समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें- JTET Exam: धनबाद के 108 केंद्रों पर JTET 2026 की परीक्षा शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Social Welfare: कोल्हान सगोम सेवा समिति की अनूठी पहल, तामड़बांध में शुरू हुई एंबुलेंस सेवा”

Leave a Comment