Dumka News : दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड में ग्राम साथी संस्था द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर बाल विवाह रोकने पर चर्चा की गई। 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के दिन बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। इस दिन शुभ मुहूर्त में बड़े पैमाने पर शादियां भी हो सकती हैं।
मौलवी ने कहा कि हम अपने गांव में बताएंगे कि शादी तभी करनी चाहिए जब लड़की 18 साल की हो और लड़का 21 साल का हो। इससे लड़के-लड़कियों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा।
ग्राम साथी की जिला समन्वयक सारिका सिंह ने बताया कि ग्राम साथी लगातार बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चला रहा है। अक्षय तृतीया के दिन विशेष अभियान चलाकर इस पर रोक लगाई जाएगी। बाल विवाह कानूनन अपराध है ।
Also Read : पेटरवार गागी बाजार से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त…
इसमें शामिल लोगों को सजा भी हो सकती है। इस बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सभी धार्मिक गुरुओं के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। चूंकि विवाह इन धार्मिक गुरुओं द्वारा अपने रीति-रिवाजों के अनुसार कराए जाते हैं, इसलिए उनका जागरूक होना बहुत जरूरी है।
कुणाल राजपूत