Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

RIMS-2: आदिवासियों ने कहा- रिम्स-2 अस्पताल के नहीं देंगे जमीन, 18 जून को राजभवन के सामने प्रदर्शन…

आदिवासियों ने कहा- रिम्स-2 अस्पताल के नहीं देंगे जमीन
---Advertisement---

RIMS-2: राजधानी रांची में प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गये हैं. इसे लेकर कई आदिवासी संगठन लगातार निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं. इसे लेकर आदिवासी संगठनों ने 18 जून को राजभवन के सामने प्रदर्शन करने का एलान किया है.

आदिवासी संगठनों का आरोप है कि परियोजना के लिए चयनित भूमि पारंपरिक आदिवासी भूमि है, जिसका अधिग्रहण स्थानीय समुदाय की सहमति के बिना किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार आदिवासी अधिकारों की अनदेखी कर रही है और संविधान की पांचवीं अनुसूची का उल्लंघन किया जा रहा है.

Also Read: Kamal Kaur Bhabhi हत्याकांड में नया मोड़, दुष्कर्म की जांच के लिए भेजे गए सैंपल; मास्टरमाइंड अमृतपाल अब भी फरार

आदिवासी नेता इस परियोजना को “विकास के नाम पर विस्थापन” बता रहे हैं। प्रदर्शन में राज्य भर से हजारों आदिवासी लोगों के शामिल होने की संभावना है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि रिम्स-2 के लिए वैकल्पिक गैर-विवादित जमीन की पहचान की जाए और आदिवासी समुदाय से सीधी बातचीत के बाद ही कोई भी निर्णय लिया जाए.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment