Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शालीमार मार्केट में रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी (Stabbing) की घटना,तीन लोग घायल

On: June 30, 2026 4:08 PM
Follow Us:
शालीमार मार्केट में रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी (Stabbing) की घटना,तीन लोग घायल
---Advertisement---

शालीमार मार्केट में सोमवार दोपहर रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी (Stabbing) की घटना से अफरा-तफरी मच गयी । इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।Stabbing मामले में घायलों  को  साकची बाराद्वारी स्थित मोहम्मडन लाइन के रहने वाले मिनादुल हक, एमडी ताजू और साकची लुका का रहने वाला एमडी अब्दुल मस्जिद है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी (Stabbing) में आरोपी युवक अक्सर एक दुकान पर आकर बैठता था और दुकानदारों से बातचीत करता था। सोमवार को उसने कथित रूप से रंगदारी की मांग की। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह गुस्से में आ गया और अपनी जेब से चाकू निकालकर वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया।

add

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के मौके पर पहुंची और डॉक्टरों का निरीक्षण कर मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच जारी है और घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डबल डाउन बार यानि डीडी के बाहर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी के बाहर की है, जहां देर रात अचानक हुई हिंसक झड़प में आदित्यपुर निवासी हिमांशु और प्रत्युष गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान दोनों युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच भिजवाया गया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। इधर, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े – हेल्थ मिनिस्टर डॉ. इरफान अंसारी ने नई दिल्ली के CCHFW कॉन्फ्रेंस में रखा राज्य के स्वास्थ्य समस्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment