Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य सरकार की योजनाए ठप! सड़क पर पानी भरने के कारण (Traffic disrupted) यातायात बाधित

राज्य सरकार की योजनाए ठप! सड़क पर पानी भरने के कारण (Traffic disrupted) यातायात बाधित
---Advertisement---

राज्य में सड़क व्यवस्था  बदहाल पड़ी है, सड़क पर बरसात के पानी भरने से यातायात बाधित (Traffic disrupted) हो रहा है, राज्य सरकार विकास के वादे करके सत्ता में तो आ गई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। इसका ताजा उदाहरण है बोकारो का मोहनडीह। यहां लाखों रुपए खर्च करके चकाचक सड़क तो बन गई, लेकिन पुलिया नहीं बनने से वो सड़क आज बेकार पड़ी है,और यातायात बाधित (Traffic disrupted) नतीजा कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मोहनडीह में बनी ये सड़क सतनपुर सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ती है। सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर इसे बनाया। लेकिन सबसे जरूरी कड़ी  पुलिया आज तक नहीं बनी। यातायात बाधित (Traffic disrupted) होने से पुल नहीं होने से इस सड़क का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा।

स्कूली बच्चों को रोज 5 से 7 किलोमीटर घूमकर स्कूल जाना पड़ रहा है। अगर पुल बन जाता तो स्कूल उनके घर के सामने होता। बरसात में तो हालात और खराब हो जाते हैं। पानी भरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है और बच्चे स्कूल जाना छोड़ देते हैं।

पुल नहीं है तो हम लोगों को 6 किलोमीटर घूमकर स्कूल जाना पड़ता है। बहुत दिक्कत होती है। कई बार बोले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात में यहां पूरा पानी भर जाता है। रास्ता ब्लॉक हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।हम लोग कई बार आवेदन दिए हैं कि पुल बना दीजिए। लेकिन संपर्क पथ पुल नहीं बनने की वजह से आगे जुड़ ही नहीं पाया। दिनचर्या पूरी प्रभावित हो गई है।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब जमीन उपलब्ध नहीं थी, तो इस सड़क को बनाने का औचित्य क्या था? ग्रामीणों का आरोप है कि सिर्फ लाखों की निकासी के लिए सड़क पर सड़क बना दी गई।
अगर इस जगह पर पुल बनाकर संपर्क पथ जोड़ दिया जाए तो मोहनडीह के साथ कई गांवों का सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। अब देखना होगा कि ये पुल बनेगा या फिर विकास के नाम पर ये भी राजनीति का शिकार हो जाएगा।

इसे भी पढ़े- ‘छात्रों की गूंज’ पहल के तहत ‘संविधान संवाद’ (Samvidhan Samvad) का किया गया आयोजन, स्वतंत्रता और भाईचारे का दिया गया संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment