Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सूर्या हांसदा अपराधी नहीं, आदिवासियों का बागी योद्धा थे: जयराम महतो

On: August 17, 2025 12:51 PM
Follow Us:
सूर्या हांसदा
---Advertisement---

Godda News: डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि सूर्या हांसदा अपराधी नहीं थे, बल्कि वे आदिवासियों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले बागी योद्धा थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक साजिश के तहत पुलिस ने उन्हें कथित एनकाउंटर में मार गिराया।

add

शनिवार को जयराम महतो डकैता गांव पहुंचे और सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और कहा कि सूर्या लगातार ईसीएल और अन्य कोयला कंपनियों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर वे गरीबों और आदिवासियों के बीच संघर्षरत रहे।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

जयराम महतो ने कहा कि यदि सूर्या पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे थे, तो गोली उनके पेट पर कैसे लगी? गोली की दिशा और उनके शरीर पर आग लगाए जाने की घटना गंभीर सवाल खड़े करती है।

खदान क्षेत्रों की समस्या

महतो ने आगे कहा कि गोड्डा के ललमटिया सहित पूरे राज्य के कोयला खदान क्षेत्रों में जनता कंपनियों और अधिकारियों की मनमानी से परेशान है। सूर्या की लड़ाई आम जनता से नहीं, बल्कि कंपनियों और सिस्टम से थी।

Also Read: Bokaro: तेज रफ्तार तेल टैंकर की टक्कर से बड़ा हादसा, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

सीबीआई जांच की मांग

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और आदिवासी समाज को न्याय मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment