Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro: तेज रफ्तार तेल टैंकर की टक्कर से बड़ा हादसा, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

On: August 17, 2025 9:41 AM
Follow Us:
तेल टैंकर
---Advertisement---

Bokaro News: सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-23 पर उकरीद मोड़ के पास शनिवार शाम को एक भयावह सड़क हादसा हो गया। बारी कोऑपरेटिव की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पेट्रोलिंग गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में डिवाइडर के पास खड़े एक ट्रक चालक, जयनगर (कोडरमा) निवासी राजकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से राजकुमार को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त पुलिस टीम अपनी गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे तेल टैंकर ने पीछे से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी समय रहते बच गए, लेकिन राजकुमार टक्कर की चपेट में आ गए।

Also Read: तेज रफ्तार तेल टैंकर की टक्कर से बड़ा हादसा, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। थाना प्रभारी ने अस्पताल जाकर घायल की स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को सूचित किया।

फिलहाल तेल टैंकर को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment