Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Deoghar News: आमबगान में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मधुपुर थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

On: December 18, 2025 1:45 PM
Follow Us:
Deoghar News: आमबगान में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
---Advertisement---

Deoghar News: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरचपटी गांव के पास स्थित आमबगान में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के पन्दनिया गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश पहाड़िया के रूप में की गई है। सुबह आमबगान की ओर गए ग्रामीणों ने जब पेड़ से शव लटका देखा, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

add

घटना की सूचना तुरंत मधुपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक आमबगान के आसपास पहले कभी नजर नहीं आया था, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधुपुर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Also Read: जमशेदपुर पूर्वी में स्वर्णरेखा पर बनेगा नया पुल, शहर को जाम से मिलेगी राहत

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment