Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

5 राज्यों के जनादेश पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

On: May 3, 2026 7:19 PM
Follow Us:
5 राज्यों के जनादेश पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
---Advertisement---

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे कल सामने आने वाले हैं और पूरे देश की नजरें इन परिणामों पर टिकी हुई हैं। तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

add

यह चुनाव केवल राज्यों की सत्ता का निर्धारण नहीं करेंगे बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा और दशा पर भी गहरा प्रभाव डालेंगे। राजनीतिक दलों ने अपने अपने लेवल पर पूरी ताकत झोंक दी है और अब जनता का फैसला आने को है।

इन पांच राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक समीकरण देखने को मिल रहे हैं। कहीं सत्तारूढ़ दल अपनी उपलब्धियों के आधार पर दोबारा सत्ता में वापसी का दावा कर रहा है वहीं कुछ राज्यों में बदलाव की लहर की बात चल रही है। कई जगहों पर मुकाबला सीधा है जबकि कुछ राज्यों में त्रिकोणीय या बहुकोणीय संघर्ष ने चुनाव को और रोचक बना दिया है। आइए देख लेते हैं ये पांच राज्य किस लिए प्रसिद्ध हैं और एग्जिट पोल में किस पार्टी को महुतम मिली है।

तमिलनाडु
दक्षिण भारत का प्रमुख राज्य, जिसकी राजधानी चेन्नई है। यह अपनी द्रविड़ संस्कृति, मंदिर वास्तुकला और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है। यहां की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का प्रभाव काफी मजबूत रहा है। यहां से ज्यादातर एग्जिट पोल में DMK द्रविड़ मुनेत्र कड़गम आगे है। वहीं दूसरे नंबर पर AIADMK है।

  • कुल सीटें: 234
  • बहुमत के लिए जरूरी: 118

2021 में वोट शेयर

  • विजेता (DMK गठबंधन): 45% वोट
  • मुख्य विपक्ष (AIADMK गठबंधन): 39% वोट

असम
पूर्वोत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य, जिसकी राजधानी दिसपुर है। यह चाय बागानों, ब्रह्मपुत्र नदी और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां की राजनीति में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों का मिश्रण देखने को मिलता है। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी वाली NDA गठबंधन आगे है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस महागठबंधन है।

  • कुल सीटें: 126
  • बहुमत के लिए जरूरी: 64

2021 में वोट शेयर

  • विजेता (BJP + NDA): 44–45% वोट
  • मुख्य विपक्ष (कांग्रेस गठबंधन): 43% वोट

 

पश्चिम बंगाल
पूर्वी भारत का प्रमुख राज्य, जिसकी राजधानी कोलकाता है। यह अपनी सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, कला और राजनीति के लिए प्रसिद्ध है। यहां लंबे समय तक वामपंथी

  • कुल सीटें: 294
  • बहुमत के लिए जरूरी: 148

2021 में वोट शेयर

  • विजेता (TMC): 47.9% वोट
  • मुख्य विपक्ष (BJP): 38.1% वोट

केरल
दक्षिण-पश्चिम भारत का राज्य, जिसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है। यह उच्च साक्षरता दर, स्वास्थ्य सेवाओं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां सत्ता अक्सर वामपंथी और कांग्रेस गठबंधन के बीच बदलती रहती है। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन UDF आगे है। वहीं दूसरे नंबर वाम मोर्चा संगठन LDF आता है।

  • कुल सीटें: 140
  • बहुमत के लिए जरूरी: 71

2021 में वोट शेयर

  • विजेता (LDF): 45.4% वोट
  • मुख्य विपक्ष (UDF): 39.5% वोट

पुडुचेरी
दक्षिण भारत में स्थित एक केंद्र शासित प्रदेश जिसकी राजधानी पुडुचेरी है। यह पहले फ्रांसीसी उपनिवेश रहा है इसलिए यहां फ्रेंच संस्कृति की झलक मिलती है। इसकी राजनीति में स्थानीय और राष्ट्रीय दल दोनों सक्रिय हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में यहां से बीजेपी वाली NDA गठबंधन आगे है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस गठबंधन आगे है।

  • कुल सीटें: 30 (निर्वाचित)
  • बहुमत के लिए जरूरी: 16

2021 में वोट शेयर

  • विजेता (NDA गठबंधन): 45% वोट
  • मुख्य विपक्ष (कांग्रेस + DMK): 39–40% वोट

 

कुल मिलाकर इन पांच राज्यों के चुनाव परिणाम देश की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकते हैं। जहां कुछ राज्यों में स्थिरता की उम्मीद है, वहीं कुछ जगहों पर बदलाव की बयार बह सकती है। कल आने वाले नतीजे न केवल इन राज्यों की जनता की पसंद को दर्शाएंगे, बल्कि आने वाले समय की राजनीतिक रणनीतियों को भी तय करेंगे।

अब सबकी नजरें परिणामों पर टिकी है ये देखना दिलचस्प होगा कि किसकी उम्मीदें हकीकत में बदलती हैं और किसे निराशा हाथ लगती है। बस कुछ घंटों का है इंतजार कल सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी और कुछ घंटों में रुझान सामने आने लगेंगे।

Also Read- TMC को काउंटिंग से ठीक पहले झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारी नियमों के खिलाफ नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment