Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा में 19 से 21 फरवरी तक चलेगा राजकीय इटखोरी महोत्सव, तैयारियां पूरी,अब से कुछ देर बाद उद्धाटन

On: February 19, 2026 4:21 PM
Follow Us:
चतरा में 19 से 21 फरवरी तक चलेगा राजकीय इटखोरी महोत्सव, तैयारियां पूरी,अब से कुछ देर बाद उद्धाटन
---Advertisement---
चतरा में 19 से 21 फरवरी तक चलने वाली राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। महोत्सव का उद्घाटन अब से कुछ ही देर बाद राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं पेयजल एवं स्वच्छता (PHED) मंत्री योगेंद्र प्रसाद के हाथों किया जाएगा।

मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद होगा शुभारंभ

इटखोरी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित इस राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, पेयजल, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और सांस्कृतिक मंच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। 19 फरवरी को दोपहर बाद मंत्रीगण मां भद्रकाली मंदिर पहुंचेंगे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में पौधारोपण करेंगे। इस दौरान प्रसिद्ध डमरू वादक विपिन मिश्रा की डमरू की गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई देगी।

add

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

बुधवार को जिले की डीसी कृतिश्री, एसपी सुमित अग्रवाल, डीडीसी समेत कई अधिकारियों ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। महोत्सव स्थल से लेकर भद्रकाली मंदिर परिसर तक आकर्षक सजावट की गई है। आसपास के क्षेत्रों में भी साफ-सफाई और साज-सज्जा की विशेष व्यवस्था की गई है।

कई जनप्रतिनिधि और धर्मगुरु रहेंगे उपस्थित

इस अवसर पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास, धर्मगुरु स्वामी रविन्द्र कृति जी (हस्तिनापुर) तथा झारखंड राज्य दिगम्बर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

अतिथियों के आगमन पर भद्रकाली मंदिर के प्रवेश द्वार से मंच तक महिलाओं एवं युवतियों की स्वागत टीम पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन करेगी।

Also Read- प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘MANAV’ विज़न किया पेश

मंदिर परिसर का करेंगे अवलोकन

मंत्रीगण सबसे पहले मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित अस्थायी संग्रहालय (म्यूजियम) का अवलोकन करेंगे। सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के साथ-साथ सुफलनाथ समेत अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना करेंगे।

बौद्ध स्तूप के दर्शन के बाद बौद्ध स्तूप मंदिर से मंच तक के मार्ग में झारखंडी पारंपरिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत मंच से दीप प्रज्वलित कर अन्य अतिथियों के साथ महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त रहेगी। ब्लॉक मोड़ से मां भद्रकाली मंदिर परिसर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बुधवार देर रात तक मंच पर बैरिकेडिंग और विद्युत सज्जा का कार्य भी पूरा कर लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment