Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एलपीजी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: एसडीएम

On: March 13, 2026 8:20 PM
Follow Us:
एलपीजी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: एसडीएम
---Advertisement---

बिहार के बक्सर जिले के सदर एमडीम ने कहा है कि एलपीजी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही एसडीएम ने साफ किया अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

add

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और स्ट्रीट ऑफ हार्मोज पर ईरान की पाबंदी की खबरों के बाद एलपीजी को लेकर संकट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने वाली है।

इधर बक्सर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर कुछ जगहों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह स्थिति अफवाहों के कारण पैदा हुई है।

बक्सर सदर के एसडीएम अविनाश कुमार ने  स्पष्ट कहा कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और आपूर्ति सामान्य है।

एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति एलपीजी की कमी को लेकर अफवाह फैलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Also Read- झारखंड में एलपीजी किल्लत पर विधानसभा के बाहर अनोखा विरोध प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment