Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
---Advertisement---

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को सुबह सुबह धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और न्यायिक कामकाज ठप हो गया। प्रशासन ने बिना देर किए 28 नंबर कोर्ट बिल्डिंग और MP/MLA कोर्ट परिसर को खाली करा लिया।

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम ने चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी शुरू कर दी। सिटी एसपी और डीएसपी खुद मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभालते दिखे। आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई और कुछ ही पलों में पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची और सभी 28 कोर्ट बिल्डिंग की बारीकी से जांच की गई। धमकी भरे मेल से अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अपीलकर्ताओं में दहशत का माहौल बन गया। कई वकीलों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले अज्ञात शख्स की तलाश में जुटी है। जांच पूरी होने तक कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। इससे पहले भी रांची सहित झारखंड में कई कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Also Read- ‘ओ रोमियो’ ने 12 दिन में पार किया 57 करोड़, वैश्विक स्तर पर कमाई 90 करोड़ रुपए के पार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment