Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल (Threatening call), सांसद ढुल्लु महतो ने प्रिंस खान पर लगाया आरोप

विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल (Threatening call), सांसद ढुल्लु महतो ने प्रिंस खान पर लगाया आरोप
---Advertisement---

धनबाद जिले में प्रिंस खान की धमकी भरा कॉल (Threatening call) की लहर दौड़ गई है, प्रिंस खान दुबई में बैठे – बैठे शहर के बड़े – बड़े व्यापारी और राजनितिक धमकियां देते रहता है।आपको बता दें कि इस दौरान धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने दावा किया है कि उन्हें भी गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से कई बार Threatening call आ चुकी है। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि हाल ही में दिल्ली जाने के दौरान 1 तारीख को Threatening call आई थी , जबकि शुक्रवार शाम को एक विदेशी नंबर से भी कॉल आया।

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले ही धनबाद के पुलिस कप्तान और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से की जा चुकी है। पत्रकार वार्ता में सांसद ने कथित धमकी भरे ऑडियो क्लिप को भी सार्वजनिक किया। सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सांसद ने कहा कि यदि सांसद और विधायक जैसे जनप्रतिनिधियों को अपराधियों से धमकी मिल रही है तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर लगाम कसना राज्य सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वे केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर धनबाद को अपराध मुक्त बनाने की मांग कर चुके हैं।

ढुल्लु महतो ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि गुंडे, बदमाश, अपराधी और माफिया के लिए कड़े प्रावधान होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी जैसी सख्त सजा देने वाला कानून बनना चाहिए। सांसद ने कहा कि यदि भविष्य में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो अपराधियों के खिलाफ और अधिक कठोर कानून बनाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने बिना किसी का नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर धनबाद के विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा और विकास में बाधा डालने वालों का विरोध किया जाएगा।

विकास कार्यों को लेकर भी सांसद ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, पुल और पुलिया कहां बनने चाहिए, इस पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग केवल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने गयापुल-मटकुरिया फ्लाईओवर, गोविंदपुर और निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग इन परियोजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, वे यह बताएं कि इन विकास कार्यों में उनका वास्तविक योगदान क्या है।

इसे भी पढ़े – हॉस्पिटल (Raj hospital) में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, झारखंड की राजनीति में हलचल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने चक्रधरपुर शहर का किया भ्रमण, पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया और गरबा का रंग, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

Leave a Comment