Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शेयर बाजार में आज ब्लैक फ्राइडे, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का।

On: March 27, 2026 11:02 AM
Follow Us:
शेयर बाजार में आज ब्लैक फ्राइडे, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का।
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हो रहा है। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार से ही बिकावाली हावी है। निफ्टी करीब 300 प्वाइंट लुढ़ककर 22994 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने आज 23000 का काफी महत्वपूर्ण स्तर तोड़ दिया है। वहीं सेंसेक्स में 1000 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 74200 के करीब कारोबार कर रहा है। यानी सेंसेक्स भी 75000 के अहम स्तर को तोड़ चुका है।

add

ग्लोबल बाजारों का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। कल अमेरिकी बाजार गिरावट भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोंस 1 परसेंट से ज्यादा वहीं नैस्डेक 2 परसेंट से ज्यादा गिरकर बंद हुए। S&P 500 में भी करीब 2 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। चीन और शंघाई बाजारों को छोड़कर जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर सहित ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है।

भारतीय शेयर बाजार के दो दिग्गज रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। दोनों शेयर करीब ढाई परसेंट से ज्यादा टूट चुके हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है। 24 मर्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली की है। वहीं 25 मार्च को 1000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की है। अगर रुपए की बात करें तो रुपया अपने ऑल टाइम लो पर चल रहा है। पहली बार 1 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 94 के पार पहुंच चुका है।

Also Read- ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव की समीक्षा शुरू की, बातचीत से किया इनकार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment