Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

29 दिसंबर को राष्ट्रपति के आगमन पर जमशेदपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

On: December 27, 2025 7:27 PM
Follow Us:
29 दिसंबर को राष्ट्रपति के आगमन पर जमशेदपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था
---Advertisement---

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के मद्देनज़र विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम परसुडीह स्थित दिशोम जाहेरथान, करनडीह में प्रस्तावित है। इसे देखते हुए सोनारी एयरपोर्ट से दिशोम जाहेरथान होते हुए परिसदन और खरकई गोलचक्कर तक के मार्ग पर 29 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों जैसे ऑटो, बस आदि के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

add

आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। मानगो से सरायकेला, पोटका और चाईबासा जाने वाले वाहन मेरिन ड्राइव होते हुए आदित्यपुर-गम्हरिया मार्ग से जाएंगे। वहीं पोटका, हाता और ओडिशा की ओर से मानगो बस स्टैंड आने वाले वाहन सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया और मेरिन ड्राइव मार्ग का उपयोग करेंगे।
कदमा, बिष्टुपुर, मानगो और साकची से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट, बर्मामाइंस गोलचक्कर, टीआरएफ मोड़ और स्टार टॉकीज मार्ग से स्टेशन पहुंचेंगे। आपात स्थिति में सुंदरनगर-करनडीह से साकची आने वाले वाहनों के लिए एलबीएसएम कॉलेज, घाघीडीह जेल, लाल बिल्डिंग चौक, डीबी चौक, बाटा चौक और जुगसलाई फाटक चौक का मार्ग निर्धारित किया गया है।

Also Read: मानगो में ₹5 में मिलेगा पौष्टिक भोजन, विधायक सरयू राय ने किया का उद्घाटन

इसके अलावा मानगो और साकची से घाटशिला व मुसाबनी जाने वाले वाहन डिमना मार्ग से संचालित होंगे। आवश्यक सेवाओं का परिचालन प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में होगा। वहीं 29 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूरे जमशेदपुर शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन कर सहयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

Leave a Comment