Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro में वर्चस्व को लेकर दो गुटों की भिड़ंत, तीन युवक गिरफ्तार; हथियार और बाइक जब्त

On: July 30, 2025 2:58 PM
Follow Us:
वर्चस्व
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 में वर्चस्व को लेकर दो आपराधिक गुटों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। दोनों गुटों के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक धारदार भुजाली और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

इस पूरी घटना की जानकारी बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि यह भिड़ंत गैंग वर्चस्व को लेकर थी और एक नया गैंग क्षेत्र में अपने प्रभाव की शुरुआत करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे, लेकिन मनु राय उर्फ मनु भूमिहार और हर्षित कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Also Read: Bokaro में वर्चस्व को लेकर दो गुटों की भिड़ंत, तीन युवक गिरफ्तार; हथियार और बाइक जब्त

जब गिरफ्तार युवकों को थाने लाया जा रहा था, तभी 8–10 बाइक सवार युवक थाना गेट के पास पहुंचे, जिन्हें देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और इस दौरान मुकुल ठाकुर को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर मुकुल की कमर से एक देसी कट्टा, लोडेड कारतूस और धारदार भुजाली बरामद हुई।

हथियार लेकर आया था छुड़ाने

पूछताछ में मुकुल ठाकुर ने बताया कि वह मनु भूमिहार और अमन यादव के कहने पर गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने हथियार लेकर थाने पहुंचा था। पुलिस को आशंका है कि यह घटना एक नए उभरते गैंग के वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास थी।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास पहले से मौजूद है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी घटना की गहराई से जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

Leave a Comment