झारखंड के सत्ताधारी दल जेएमएम और कांग्रेस ने प्रदेश में एलपीजी किल्लत पर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से स्पलाई सुचारु रुप से जारी करने की मांग की। कृषि और स्वास्थ्य मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एक अनोखा तरीका अपनाया। वो एलपीजी की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में अनोखे अंदाज़ में रिक्शे से झारखंड विधानसभा पहुंचीं। उनके इस प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वे गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को 13वां दिन राजनीतिक हलचल के बीच शुरू हुआ। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर रसोई गैस (एलपीजी) की कथित कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जब कांग्रेसी नेता और राज्य की कृषि और स्वास्थ्य मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा में बैठकर विधानसभा पहुंचीं। रिक्शे के प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चला रहे थे। मंत्रियों के विरोध का यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
सत्ता पक्ष यानी जेएमएम के विधायकों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर गैस की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायकों ने केंद्र सरकार से जल्द स्थिति सुधारने और लोगों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने की मांग की।
इधर विधानसभा की कार्यवाही के तहत पहले सत्र में प्रश्नकाल आयोजित होगा जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी पाली में अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा प्रस्तावित है। राजनीतिक हलचल के बीच आज का विधानसभा सत्र काफी अहम माना जा रहा है।
Also Read- बिहार में LPG को लेकर बढ़ी बेचैनी, कई जिलों में लंबी कतारें





