Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोडरमा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते SI पवन कुमार गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चंदवारा थाना में मचा हड़कंप

कोडरमा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते SI पवन कुमार गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चंदवारा थाना में मचा हड़कंप
---Advertisement---

कोडरमा के चंदवारा थाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को बड़ी कामयाबी मिली है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को चंदवारा थाना में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर एसीबी की टीम आरोपी एसआई को अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद थाना परिसर और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

अवैध नकली शराब फैक्ट्री पर हुई थी छापेमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग एक माह पूर्व चीलोदीद गांव के समीप मुर्गी पालन की आड़ में संचालित अवैध नकली शराब फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई थी। इस संबंध में चंदवारा थाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज किया गया था।

केस को कमजोर करने के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत

बताया जा रहा है कि इस मामले में फंसे अभियुक्तों के सहयोगियों ने मदद के लिए विधायक जयराम महतो से गुहार लगाई थी। विधायक ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता प्रेमचंद नायक को मामले में सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। प्रेमचंद नायक के अनुसार, केस के जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार पिछले 15 दिनों से केस को कमजोर करने और रफा-दफा करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

एसीबी को दी गई शिकायत

लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर प्रेमचंद नायक ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने पूरे मामले की जांच कर जाल बिछाया।

पहली किस्त लेते ही एसीबी ने दबोचा

गुरुवार को जैसे ही प्रेमचंद नायक ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये एसआई पवन कुमार को दिए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Also Read- बिहार में LPG को लेकर बढ़ी बेचैनी, कई जिलों में लंबी कतारें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

धनबाद: गैंग्स ऑफ वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद: वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Leave a Comment