Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Deoghar News: खेरबनी गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की जेवरात की चोरी

खेरबनी गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की जेवरात की चोरी
---Advertisement---

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के खेरबनी गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार करीब चार से पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी हुई है।

आपको बता दें कि खेरबनी गांव निवासी उदय झा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने देवघर गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने रात में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद ऊपरी मंजिल पर स्थित घर का ताला तोड़कर गोदरेज व गोदरेज का लॉकर तोड़कर दो जोड़ी बाली चुरा ली।

एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी और 25 हजार रुपए नकद चोरी हो गए हैं।इसी तरह इसी गांव के बरुण झा के घर से अज्ञात चोरों ने घर और गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान और नकदी चुरा ली।

जानकारी के अनुसार बरुण झा अपनी पोती सोनम झा की शादी के लिए धीरे-धीरे आभूषण खरीद कर घर में रख रहे थे, लेकिन अज्ञात चोरों ने 25 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी नाक की नकचैन भी चुरा ली।

Also Read: Muzaffarpur News: वाई-फाई से लैश है मुजफ्फरपुर का एक स्मार्ट पंचायत

चोरों ने तीन चांदी के सिक्के, एक सोने का हार और कई अन्य प्रकार के आभूषण चुराकर आसानी से फरार हो गए।सोमवार की सुबह जब पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment