Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उत्क्रमित मध्य विद्यालय (Middle School) का हाल बे-हाल, छात्र के उपर गिरा शौचालय का छज्जा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय (Middle School) का हाल बे-हाल, छात्र के उपर गिरा शौचालय का छज्जा
---Advertisement---

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के रूपन पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय (Middle School) बरतोल का है, जहां महज चार दिन पहले बने नए शौचालय का छज्जा अचानक गिर गया। इस मलबे के नीचे दबने से स्कूल का एक छात्र गोर हरि दत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद से पूरे इलाके में ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है यहां एक Middle School  में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल ने एक मासूम बच्चे की जान को आफत में डाल दिया है जहां महज चार दिन पहले बने नए Middle School के शौचालय का छज्जा अचानक छात्र का उपर कर गिर गया।

इस मलबे के नीचे दबने से स्कूल का एक छात्र गोर हरि दत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद से पूरे इलाके में ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है सरकारी पैसों की लूट और भ्रष्टाचार का इससे घटिया और जीता-जागता उदाहरण शायद ही कोई और हो। तस्वीरों में दिख रहा यह मलबा गवाही दे रहा है कि कैसे ठेकेदारों ने चंद पैसों के लिए एक बच्चे की ज़िंदगी दांव पर लगा दी इस स्कूल में पंचायत समिति के फंड से एक नए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। अभी निर्माण कार्य खत्म हुए ठीक से चार दिन भी नहीं बीते थे कि अचानक शौचालय का भारी-भरकम छज्जा सीधे छात्र गोर हरि दत्ता के ऊपर आ गिरा भारी छज्जा गिरते ही स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

आनन-फानन में स्कूल के शिक्षक और ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबे को हटाकर खून से लथपथ बच्चे को बाहर निकाला। ग्रामीण तुरंत उसे लेकर पास के एक निजी अस्पताल भागे, जहाँ डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत बेहद नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है इस खूनी लापरवाही ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। लोग इस बात से बेहद आक्रोशित हैं कि शिक्षा के मंदिर को भी भ्रष्ट अधिकारियों और संवेदकों ने अपनी अवैध कमाई का जरिया बना लिया। घटिया सीमेंट और बालू के इस्तेमाल की वजह से आज एक मासूम अस्पताल के बेड पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पंचायत समिति और संवेदक की मिलीभगत से सरकारी पैसों का खुलेआम बंदरबांट किया गया है।

READ ALSO – बाबूलाल मरांडी का देवघर का दौरा:अवैध वोटर (Illegal voters) भारतीय नागरिकता नहीं ले पाएंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment