Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

On: February 25, 2026 12:22 PM
Follow Us:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
---Advertisement---

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। वीर अपने कुछ दोस्तों के साथ हिमाचल के कुल्लू- मनाली छुट्टियां मनाने गए थे। लेकिन अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई। चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का गहरा साया छा गया है। उनके पोते वीर सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस असमय निधन की खबर ने पूरे परिवार और शुभचिंतकों को स्तब्ध कर दिया है।

add

बताया जा रहा है कि वीर अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली घूमने गए थे। बर्फ से ढकी वादियों में वह दोस्तों संग खुशियां बांट रहे थे। मंगलवार को वे बर्फबारी का आनंद लेने निकले, स्कीइंग की और काफी समय तक हंसी-खुशी पल बिताए। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खुशियों भरा सफर अचानक मातम में बदल जाएगा।

शाम को होटल लौटने के बाद अचानक वीर की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। घबराए दोस्तों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Also Read- बिहार के बक्सर में जयमाल के दौरान प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को जब इस असहनीय क्षति की सूचना मिली, तो पूरा परिवार शोक में डूब गया। बाबूलाल सोरेन के दो पुत्रों में वीर बड़े बेटे थे। परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार तुरंत कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं।

वीर की असमय विदाई ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। खुशियों की एक यात्रा जो यादगार बननी थी वो अब हमेशा के लिए एक दर्दनाक स्मृति बनकर रह गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment