Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 21 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 21 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

जमशेदपुर में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिष्टुपुर पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 21 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करने और उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट व रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा के सीमावर्ती गांवों में बेचने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे बिष्टुपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएम मॉल के पास दो संदिग्ध चोरी की स्कूटी के साथ घूम रहे हैं और वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन किया और पीएम मॉल के पास स्कूटी सवार दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में स्कूटी के चोरी की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बागबेड़ा, पोटका और कोवाली थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में महेश कुमार, मुनीराम मुर्मू, कारू मार्डी, विक्रांत सहानी, विक्रम साहनी, अशोक पात्रो, पेलाराम सरदार और काशीनाथ सरदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बिष्टुपुर के जुबली पार्क, नेचर पार्क, पीएम मॉल, नॉर्थ पार्किंग एरिया समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाते थे।

चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन नंबर में बदलाव किया जाता था। इसके बाद इन वाहनों को जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों और ओडिशा के विभिन्न गांवों में बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब बरामद वाहनों के इंजन और चेचिस नंबर का सत्यापन करा रही है। साथ ही गिरोह के सदस्यों के आपसी संपर्क, चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज कई वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment