Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 कार्यक्रम का आयोजन,16 प्रतिभागियों ने लिया भाग

सतर्कता जागरूकता (Awareness Week) सप्ताह 2026 कार्यक्रम का आयोजन,16 प्रतिभागियों ने लिया भाग।
---Advertisement---

बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा आगामी ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ तथा वर्तमान में संचालित ‘तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान’(Awareness Week) के तहत 31 अगस्त 2026 को प्रोजेक्ट डिवीजन के टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम Awareness Week का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट कमर्शियल) सहित टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा सतर्कता विभाग के अधिकारी भी  उपस्थित थे। कार्यक्रम Awareness Week में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बता दें कि टेंडर एवं क्लेम्स विभाग द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर सतर्कता विभाग की ओर से उप महाप्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक ने टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। चर्चा के दौरान टेंडर दस्तावेजों में संभावित अस्पष्टताओं की पहचान एवं निराकरण, कार्यों एवं दायित्वों की स्पष्टता, निर्णय लेने की प्रक्रिया में जवाबदेही तथा टेंडरिंग कमेटियों की भूमिका एवं कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा कई सुझाव एवं अनुभव साझा किए गए।

यह संवाद कार्यक्रम संगठन में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही की संस्कृति को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस पहल के माध्यम से प्रक्रियाओं में संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान करने, निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने तथा निवारक सतर्कता को कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। इस वर्ष की सतर्कता जागरूकता की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के अनुरूप आयोजित यह कार्यक्रम बीएसएल में सतर्क एवं नैतिक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इसे भी पढ़े – ‘ऑपरेशन मिलाप तहत मिले अपने परिवार से 38 लापता लोग, 100 दिन का रखा गया है लक्ष्य

इसे भी पढ़े –     यूथ कांग्रेस के पुतला जलाने के विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में दिखा तनाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment