Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पश्चिमी सिंहभूम: NH 75 ई हाटगम्हरिया में कार-ट्रेलर के बीच में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत 2 घायल

छत्तीसगढ़ से टाटानगर आ रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, दो गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  1. छत्तीसगढ़ से टाटानगर आ रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, दो गंभीर रूप से घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सड़कों सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन जिले के विभिन्न क्षेत्र के सड़कों पर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनने को मिलती है। मंगलवार को जिले के हाटगम्हारिया थाना क्षेत्र में सुबह साज बजे करीब हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रही कार अनियंत्रित ट्रेलर से टकरा गई। ज्ञांत हो की हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कुदापी डाउन के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार कार से छत्तीसगढ़ से टाटानगर की ओर आ रहा थे। कुदापी डाउन के समीप उनकी गाड़ी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहा उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है। इधर स्थानिय लोगो के अनुसार बताया गया की घटना स्थल के पास एक गड्डा है जिससे बचाने के क्रम में ट्रेलर और कार का भिड़त हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment