Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कौन बनेगा झारखंड के 9 नगर निगम का राजा? क्या कहते हैं शुरुआती रुझान?

On: February 27, 2026 1:40 PM
Follow Us:
कौन बनेगा झारखंड के 9 नगर निगम का राजा? चुनाव के रुझान आने शुरू
---Advertisement---

झारखंड के 9 नगर निगम चुनाव के रुझान आने शुरू हो चुके हैं। देवघर, धनबाद, गिरिडीह, रांची और धनबाद में मुकाबला त्रिकोणीय लग रहा है। वहीं मानगो, मेदिनीनगर, चास, आदित्यपुर और हजारीबाग दो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। ज्यादातर निकायों में बीजेपी और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वहीं कुछ निकायों में जेएमएम की मजबूत दावेदारी देखी जा रही है।

add

धनबाद में संजीव सिंह (स्वतंत्र) की टक्कर  चंद्रशेखर अग्रवाल (JMM समर्थित) और संजीव कुमार (बीजेपी समर्थित) के साथ है। गिरिडीह में डॉ शैलेंद्र चौधरी (बीजेपी समर्थित) की टक्कर प्रमिला मेहरा (JMM समर्थित) और  समीर राज चौधरी (कांग्रेस समर्थित) के साथ है।

झारखंड की राजधानी रांची की अगर बात करें तो  रोशनी खलको (बीजेपी समर्थित), सुजीत विजय आनंद कुजूर (JMM समर्थित) और रमा खलको (कांग्रेस समर्थित) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं देवघर में भी तीन मुख्य प्रत्याशियों के बीच मुख्यरूप से टक्कर है। देवघर में  रीता चौरसिया (बीजेपी समर्थित), रवि राउत (JMM समर्थित) और रवि केसरी (कांग्रेस समर्थित) में कट टू कट टक्कर है।

हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी (बीजेपी समर्थित) और तस्लीम अंसारी (कांग्रेस समर्थित) आमने-सामने हैं और इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। वहीं आदित्यपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए संजय सरदार (बीजेपी समर्थित) और सावित्री लेयांगी (स्वतंत्र) के बीच कांटे का मुकाबला है।

Also Read- नहीं रुकी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, आज हुई रिलीज

बोकारो के चास नगर निगम में अविनाश सिंह (बीजेपी समर्थित) और जमील अंसारी (कांग्रेस समर्थित) के बीच तगड़ी लड़ाई है। इन दोनों में ही किसी एक को चास के मेयर पद का ताज जीतने की उम्मीद है।

मेदिनीनगर में अरुणा शंकर(बीजेपी समर्थित) और नम्रता त्रिपाठी (कांग्रेस समर्थित) के बीच तो मानगो में संध्या सिंह (बीजेपी समर्थित) और सुधा गुप्ता (कांग्रेस समर्थित) के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।

हालांकि शुरुआती रुझान में इन प्रत्याशियों का दबदबा जरूर दिख रहा है। लेकिन परिणाम कुछ भी हो सकते हैं। इसलिए टीवी45 न्यूज अपडेट पर अपनी नजर बना के रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment