Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले यामी गौतम का वार, ‘पेड रिव्यू’ कल्चर को बताया ‘दीमक’

On: December 5, 2025 2:30 PM
Follow Us:
'धुरंधर' की रिलीज से पहले यामी गौतम का वार, 'पेड रिव्यू' कल्चर को बताया 'दीमक'
---Advertisement---

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज से ठीक एक दिन पहले (4 दिसंबर) फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे ‘पेड हाइप’ (पैसे देकर तारीफ करवाना) और ‘नेगेटिव कैंपेन’ के कल्चर पर जोरदार हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखते हुए यामी ने इसे इंडस्ट्री के लिए ‘दीमक’ और भविष्य के लिए खतरा बताया है।

add

पैसे नहीं दो, तो फिल्म के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाते हैं

यामी ने अपने पोस्ट में मार्केटिंग के नाम पर चल रहे इस खेल को ‘वसूली’ जैसा बताया। उन्होंने लिखा, “फिल्म की मार्केटिंग के नाम पर पैसे देने का यह ट्रेंड अब जबरदस्ती जैसा लगता है। अगर आप ‘उन्हें’ पैसे नहीं देते, तो वे रिलीज से पहले ही फिल्म के खिलाफ लगातार नेगेटिव बातें लिखना शुरू कर देते हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि यह ‘ट्रेंड’ का मॉन्स्टर आखिरकार सबको नुकसान पहुंचाएगा।

साउथ इंडस्ट्री से सीखें, वहां हिम्मत नहीं होती

एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कहा कि वहां कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं कर सकता क्योंकि वहां पूरी इंडस्ट्री एकजुट है। उन्होंने बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर्स से अपील की कि वे इस ‘कल्चर के दीमक’ को रोकने के लिए एक साथ आएं।

आदित्य धर की मेहनत और ऋतिक का समर्थन

यामी ने भावुक होते हुए लिखा कि वह एक “ईमानदार आदमी की पत्नी” के तौर पर यह कह रही हैं। आदित्य और उनकी टीम ने ‘धुरंधर’ के लिए कड़ी मेहनत की है। वहीं, यामी की इस मुहिम का समर्थन करते हुए सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने कमेंट किया, “इस चलन से सबसे कीमती चीज जो खो रही है, वह है पत्रकारों की सच्ची आवाज। यह हम सबको कंगाल कर देगी।”

कल रिलीज हो रही है ‘धुरंधर’

गौरतलब है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ कल यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढे: CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ED मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment