Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेमी (boyfriend) से मिलने की जिद्द में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती : परिजन के समझाने के बाद भी नही उतरी युवती

प्रेमी (boyfriend) से मिलने की जिद्द में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती : परिजन के समझाने के बाद भी नही उतरी युवती
---Advertisement---

बोकारो जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गोमिया प्रखंड के ललपनिया-गोमिया मुख्य मार्ग स्थित ढेढ़ें गांव में मंगलवार की सुबह एक युवती अपने प्रेमी (boyfriend)  से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की इस हरकत से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती का कहना है कि जब तक मैं अपने प्रेमी (boyfriend)  का चेहरा नही देख लुंगी,तब तक टावर से नही उतरूंगी। वहीं पुलिस के साथ साथ ग्रामीणों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवती के जिद के आगे किसी की नही चली। कुछ देर बाद युवती के परिजन भी मौकास्थल पर पहुंचकर युवती को समझाने लगे,लेकिन युवती अपने boyfriend से मलने के जिद पर अड़े रही।

जानकारी के अनुसार, युवती ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहने वाली बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती मंगलवार की सुबह अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ऊपर से घोषणा करने लगी कि जब तक उसका प्रेमी वहां नहीं पहुंचेगा और वह उसका चेहरा नहीं देख लेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। युवती की जिद सुनकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवती को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। आसपास मौजूद ग्रामीण महिलाएं भी उसे बार-बार नीचे आने की अपील करती रहीं, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और घंटों तक तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते नजर आए, जबकि कुछ लोग युवती को समझाने का प्रयास करते रहे। आखिरकार बेरमो के एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, ललपनिया थानाप्रभारी जयप्रकाश एक्का, समाजसेवी चितरंजन साव सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचकर युवती को समझाया, और आश्वासन देने के बाद लगभग आठ घन्टे के पश्चात युवती को टावर से नीचे उतारा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर फिल्मों या अन्य राज्यों में देखने-सुनने को मिलती हैं, लेकिन गोमिया में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला है। फिलहाल इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि युवती की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उसे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ततपश्चात न्यायिक प्रक्रिया के तहत युवती पर विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़े- RIMS को मिला कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर (Cardiothoracic and Vascular )सर्जरी में सफलता: आयुष्मान भारत योजना तहत किया गया मुफ्त ईलाज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद; कोयला माफियाओं में हड़कंप

Bokaro Theramal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट, जमीन की कमी दूर करने की तैयारी: डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सुरेश मुर्मू ने जनजातीय समाज के गौरव और योगदान पर रखे विचार

Kaali Puja: गोड्डा में भक्तिमय माहौल के बीच मां काली को दी गई भावुक विदाई

Kaali Puja: गोड्डा में भक्तिमय माहौल के बीच मां काली को दी गई भावुक विदाई, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने किया प्रतिमा विसर्जन

Leave a Comment