Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन बच्चों की माँ पर इश्क परवान चढ़ा, प्रेमी संग हुई फरार पति ने दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच में जुटी

On: December 27, 2025 1:43 PM
Follow Us:
Godda News: तीन बच्चों की माँ पर इश्क परवान चढ़ा, हुई प्रेमी संग फरार
---Advertisement---

Godda News: खबर गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। तीन छोटे-छोटे बच्चों की माँ अचानक अपने प्रेमी युवक के साथ घर से फरार हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पति सदमे में है। पीड़ित पति धर्मेन्द्र गोस्वामी ने मेहरमा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उसकी पत्नी प्रिया देवी का पिछले कुछ समय से किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक उसे नहीं लग पाई। रोजी-रोटी के सिलसिले में वह सूरत में रहकर काम करता था और इसी दौरान मौका पाकर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

add

धर्मेन्द्र गोस्वामी के अनुसार, 17 तारीख को पत्नी तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। इसकी जानकारी उसे 18 तारीख को गांव के लोगों से मिली। सूचना मिलते ही वह सूरत से वापस लौटा, लेकिन तब तक सब कुछ बदल चुका था। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को प्रेमी युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

Also Read: जमशेदपुर में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को नमन, भाजपा ने किया चित्र प्रदर्शनी व विचार गोष्ठी का आयोजन

बच्चों के भविष्य को लेकर वह बेहद चिंतित है। आखिरकार थक-हारकर उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। इधर, मेहरमा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला और युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां इश्क, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच एक बार फिर रिश्तों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment