Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Godda News: महागामा पुलिस का मानवीय चेहरा, जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

महागामा पुलिस का मानवीय चेहरा, जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
---Advertisement---

Godda News: कड़ाके की ठंड को देखते हुए महागामा पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मंगलवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद और महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किया गया।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने स्वयं ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर ठंड से जूझ रहे बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को कंबल दिए। पुलिस की इस पहल से लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी उसका कर्तव्य है। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना पुलिस का मानवीय दायित्व है।

Also Read: मधेपुरा में बढ़ती ठंड ने ली अज्ञात व्यक्ति की जान, पुलिस जांच में जुटी

वहीं थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। महागामा पुलिस की इस सराहनीय पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की और पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान और अधिक बढ़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment