Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग का तांडव! 6 बसें राख, अफरा-तफरी का मंजर, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!

On: February 1, 2026 7:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

एक बार फिर झारखंड की राजधानी में भीषण आग ने तबाही मचा दी। रविवार दोपहर खादगढ़ा बस स्टैंड (बिरसा मुंडा बस टर्मिनल) में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते कम से कम 6 बसों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि बसें धू-धूकर जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

add

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले एक गुलाबी रंग की सिटी बस में आग लगी। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन किया, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी होने के कारण आग ने अन्य बसों को भी अपनी लपटों में जकड़ लिया। एलडी मोटर, किरण, संजय सुपर और झारखंड पर्यटक की बसें समेत कुल 6 बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास खड़ी बसों से लोग भागते नजर आए। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना देने के बावजूद पुलिस देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। कई लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड को आने में भी देरी हुई, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

पार्किंग एरिया में बस होने की वजह से जान-माल के नुकसान की आशंका कम है। लेकिन इस भयावह आगजनी की घटना के बाद लोग घबराए हुए हैं। लोगों ने आग लगने के कारणों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक बस डिपो और परिवहन परिसरों में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम तुरंत सुनिश्चित कराने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

Leave a Comment