Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग का तांडव! 6 बसें राख, अफरा-तफरी का मंजर, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!

---Advertisement---

एक बार फिर झारखंड की राजधानी में भीषण आग ने तबाही मचा दी। रविवार दोपहर खादगढ़ा बस स्टैंड (बिरसा मुंडा बस टर्मिनल) में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते कम से कम 6 बसों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि बसें धू-धूकर जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले एक गुलाबी रंग की सिटी बस में आग लगी। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन किया, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी होने के कारण आग ने अन्य बसों को भी अपनी लपटों में जकड़ लिया। एलडी मोटर, किरण, संजय सुपर और झारखंड पर्यटक की बसें समेत कुल 6 बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास खड़ी बसों से लोग भागते नजर आए। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना देने के बावजूद पुलिस देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। कई लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड को आने में भी देरी हुई, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

पार्किंग एरिया में बस होने की वजह से जान-माल के नुकसान की आशंका कम है। लेकिन इस भयावह आगजनी की घटना के बाद लोग घबराए हुए हैं। लोगों ने आग लगने के कारणों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक बस डिपो और परिवहन परिसरों में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम तुरंत सुनिश्चित कराने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment