Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के गठन को लेकर कवायद तेज

On: March 11, 2026 1:09 PM
Follow Us:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के गठन को लेकर कवायद तेज
---Advertisement---

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के गठन को लेकर पार्टी संगठन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे समय से लंबित प्रदेश कमेटी के विस्तार को अब अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 31 मार्च से पहले नई प्रदेश कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। जिसमें 14 उपाध्यक्ष, 35 महासचिव और कुल 108 पदाधिकारी शामिल किए जाने की योजना है।

add

पार्टी के झारखंड प्रभारी के राजू संगठन की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में धूमकर जिला और प्रखंड स्तर के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की नब्ज टटोलेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान वे संभावित पदाधिकारियों के नामों पर भी चर्चा करेंगे और जमीनी फीडबैक जुटाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी दिल्ली दौरे से लौट रहे हैं। वे प्रभारी के. राजू के साथ रांची पहुंचकर प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ प्रदेश संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है और उसी के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और महासचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश कमेटी के विस्तार को लेकर पार्टी गंभीर है और इसे तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई कमेटी में पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।

सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज

प्रदेश कांग्रेस के संभावित विस्तार को लेकर सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से युवाओं और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देने की मांग की है। कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यदि संगठन में संतुलित प्रतिनिधित्व दिया गया तो आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रदेश कमेटी का गठन आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम के गठन के साथ ही पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की योजना बनाई जा रही है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रभारी के दौरे और प्रदेश अध्यक्ष की समीक्षा बैठक के बाद पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रूप देकर जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। नई टीम के गठन से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

झारखंड निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन पर कांग्रेस मौन

सत्ता में रहने के बावजूद निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित ज्यादातर प्रत्याशियों को हार का समाना करना पड़ा। इसपर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश इस हार पर मौन हैं। जानकारों का मानना है कि पार्टी बली के बकरे की पहचान में जुटी है और बहुत जल्द उनपर पार्टी की हार का ठीकरा फोड़ दिया जाएगा। हालांकि प्रभारी के राजू के तीन दिवसीय इस दौरे में निकाय चुनाव की हार पर कोई चर्चा होने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

Also Read- शराब और सिगरेट की लत छूटते ही शरीर खुद को रिपेयर कर लेता है, हैरी पॉटर के हीरो के साथ कुछ ऐसा ही हुआ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment