Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में पुलिस ने अफीम की फसल नष्ट की, 1.53 किलो अफीम और दो बंदूकें बरामद

लोहरदगा में पुलिस ने अफीम की फसल नष्ट की, 1.53 किलो अफीम और दो बंदूकें बरामद
---Advertisement---

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव में पुलिस ने अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने करीब 35 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल को नष्ट किया और एक घर से 1.53 किलो अफीम, दो भरठुवा बंदूक और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि नामुदाग गांव निवासी मंगल गंझू अपने घर और आसपास अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। सूचना के बाद कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने अंचलाधिकारी संतोष उरांव और सैट-78, सैट-75 के पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चलाया।

पुलिस जब मंगल गंझू के घर पहुंची तो घर खाली था। तलाशी में तीन स्टील के गिलास में 950 ग्राम सूखी अफीम और चार स्टील गिलास में 580 ग्राम गीली अफीम बरामद हुई। कुल 1.53 किलो अफीम जब्त की गई। साथ ही दो भरठुवा बंदूक और 35 हजार रुपये नकद भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

घर के आसपास 35 डिसमिल जमीन पर लगी अवैध अफीम की फसल पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि खेती मंगल गंझू और उसके अज्ञात सहयोगियों द्वारा की जा रही थी।

कुडू थाना में कांड संख्या 27/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापामारी में अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सहायक अवर निरीक्षक, आरक्षक और अन्य सशस्त्र जवान शामिल थे।

Also Read- बिहार में LPG को लेकर बढ़ी बेचैनी, कई जिलों में लंबी कतारें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment