Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Elephant Death: पश्चिमी सिंहभूम में खेत में मिला हाथी का शव, करीब 20 हाथियों का झुंड घुसा था गांव में

Elephant Death: पश्चिमी सिंहभूम में खेत में मिला हाथी का शव
---Advertisement---

Elephant Death:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले टंकुरा बस्ती के बुरमा टोली के समीप जंगल से सटे एक खेत में हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हाथी का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने एक बार फिर वन विभाग की निगरानी व्यवस्था, हाथियों की सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों के झुंड के गांव में प्रवेश करने की सूचना वन विभाग को देने के बावजूद विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। पूरी रात ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों को गांव से दूर भगाने में जुटे रहे। लेकिन अगली सुबह जंगल के समीप एक हाथी की मौत की खबर ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया।

Elephant Death:  20 हाथियों का झुंड पहुंचा था गांव, रातभर दहशत में रहे ग्रामीण

टंकुरा बस्ती निवासी जॉन्सन पूर्ति ने बताया कि 3 नवंबर की शाम करीब 20 हाथियों का एक बड़ा झुंड गांव में प्रवेश कर गया था। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, ताकि विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेज सके।लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद वन विभाग की कोई टीम मदद के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और पूरी रात जागकर हाथियों को गांव और आबादी वाले क्षेत्र से दूर भगाने का प्रयास करते रहे।

सुबह खेत में मिला हाथी का शव, मौत बनी रहस्य

ग्रामीणों को 4 नवंबर की सुबह जानकारी मिली कि बुरमा टोली के समीप जंगल से सटे एक खेत में एक हाथी मृत पड़ा है। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। न तो मौत का कारण स्पष्ट है और न ही यह जानकारी सामने आई है कि हाथी की मौत रात में हुई या इससे पहले।इधर हाथी की मौत के बाद ग्रामीणों के बीच कई तरह की आशंकाएं हैं। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा वन विभाग की जांच, घटनास्थल के निरीक्षण और पशु चिकित्सकीय पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।

बड़ाजामदा क्षेत्र में हाथियों का स्थायी डेरा, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीनों से हाथियों का एक बड़ा झुंड बड़ाजामदा क्षेत्र के जंगलों और आसपास के गांवों में लगातार विचरण कर रहा है। कई बार हाथियों को मुख्य सड़क पर भी आते-जाते देखा गया है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों की जान पर खतरा बना रहता है।हाथियों के झुंड की लगातार आवाजाही के बावजूद यदि समय पर वन विभाग की निगरानी और ग्रामीणों को सुरक्षा सहायता नहीं मिलती है, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें- US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक वापसी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Elephant Death: पश्चिमी सिंहभूम में खेत में मिला हाथी का शव, करीब 20 हाथियों का झुंड घुसा था गांव में”

Leave a Comment