Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

JSBC Election Result: झारखंड स्टेट बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष

झारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) को नया चेयरमैन मिल गया है। बुधवार को हुए चुनावों में अभय कुमार चतुर्वेदी चेयरमैन के पद पर विजयी रहे, जबकि रिंकू भगत को वाइस-चेयरमैन चुना गया। इसके अलावा प्रशांत कुमार सिंह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य के रूप में फिर से चुने गए। चुनाव नतीजों की घोषणा होते ही, काउंसिल परिसर में जश्न का माहौल छा गया।

JSBC Election Result: झारखंड स्टेट बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष
---Advertisement---

JSBC Election Result: झारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) को नया चेयरमैन मिल गया है। बुधवार को हुए चुनावों में अभय कुमार चतुर्वेदी चेयरमैन के पद पर विजयी रहे, जबकि रिंकू भगत को वाइस-चेयरमैन चुना गया। इसके अलावा प्रशांत कुमार सिंह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य के रूप में फिर से चुने गए। चुनाव नतीजों की घोषणा होते ही, काउंसिल परिसर में जश्न का माहौल छा गया।

JSBC Election Result: झारखंड बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट जारी

दरअसल, बुधवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के साथ-साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एक सदस्य के लिए मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह 11:15 बजे शुरू हुई। इस चुनाव में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों के अलावा, राज्य के एडवोकेट जनरल रोहित राय ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह, कुल 26 मतदाताओं ने इस चुनाव में हिस्सा लिया।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, वोटों की गिनती शुरू हुई। गिनती पूरी होने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अंबुज नाथ ने आधिकारिक तौर पर चुनाव परिणामों की घोषणा की। इसके साथ ही परिषद का नया नेतृत्व स्पष्ट हो गया।

चुनाव से कुछ दिन पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों को लेकर काफी गहमागहमी रही। कई उम्मीदवार परिषद के सदस्यों के लगातार संपर्क में थे और उनसे समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे थे। यहाँ तक कि मतदान से ठीक पहले भी, उम्मीदवारों ने सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और उनसे अपने पक्ष में वोट डालने का आग्रह किया।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर ये जीते

इस बीच, मनोज कुमार (नंबर-टू), प्रशांत कुमार सिंह और संजय कुमार विद्रोही, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद के लिए मैदान में थे। इस मुकाबले में प्रशांत कुमार सिंह विजयी रहे। गौरतलब है कि वे पहले से ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य हैं और अब इस पद के लिए फिर से चुने गए हैं।

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद, विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों और शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अब अभय कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष के रूप में रिंकू भक्त उपाध्यक्ष के रूप में और प्रशांत कुमार सिंह BCI सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। इस चुनाव के साथ ही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के लिए नए नेतृत्व का चयन पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें: Crime Control: दीपावली और छठ पूजा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट

यह भी पढ़ें: K Raju Ranchi Visit: तीन दिवसीय दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment