Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

क्या ईरान ने दे दी भारतीय जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से पार होने की अनुमति?

On: March 13, 2026 1:21 PM
Follow Us:
क्या ईरान ने दे दी भारतीय जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से पार हो ने की अनुमति?
---Advertisement---

भारतीय जाहज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजनरने पर ईरान की अमुनमति को लेकर अभी भी उहापोह की स्थित बरकरार है। हालांक कल कई न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों में ये बताया गया कि ईरान ने अनुमति दे दी है। लेकिन भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसपर हामी नहीं भरी है।

add

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कल साफ कर दिया कि मीडिया के उन रिपोर्ट्स पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। जिनमें दावा किया गया है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय मालवाहक जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर राजी हो गया है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुद्दे पर ईरान के विदेश मंत्री से बातचीत की है।

जायसवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारत की तेल जरूरतों और मालवाहक जहाजों की आवाजाही के लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान से तीन बार बात कर चुके हैं। लेकिन किसी तरह के निष्कर्ष पर फिलहाल पहुंचना जल्दबाजी होगी।

सूत्रों की मानें तो भारत फिलहाल 8 एलपीजी टैंकर्स को होर्मुज स्ट्रेट से पास होने देने की इजाजत ईरान से मांग रहा है। और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द ईरान से इसकी इजाजत मिल सकती है।

Also Read- चीन से रिश्ते मजबूत करने को लेकर भारत ने नियमों में ढील दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment