Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सावधान! LPG के चक्कर में कहीं बैंक अकाउंट ना खाली हो जाए!

On: March 13, 2026 2:14 PM
Follow Us:
सावधान! LPG के चक्कर में कहीं बैंक अकाउंट ना खाली हो जाए!
---Advertisement---

LPG को लेकर देश में जो अफरा-तफरी का माहौल है इसे देखते साइबर ठगों ने नए तरीके से जाल बिछाना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलीस ने LPG सिलेंडर बुकिंग से जुड़े एक नए साइबर ठगी के मामले को लेकर लोगों को सतर्क किया है। पुलिस के अनुसार ठग लोगों को व्हाट्सऐप, SMS या सोशल मीडिया के जरिए फर्जी लिंक भेजते हैं और जल्दी गैस सिलेंडर बुक कराने या सस्ती कीमत पर सिलेंडर दिलाने का झांसा देते हैं।

add

इन लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों से ऑनलाइन भुगतान, बैंक डिटेल्स, OTP या UPI जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही व्यक्ति जानकारी साझा करता है, ठग उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

पुलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत एजेंसी के जरिए ही करनी चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग या OTP जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

अगर किसी के साथ इस तरह की ठगी होती है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment