Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव में धांधली का आरोप

On: March 17, 2026 4:48 PM
Follow Us:
झारखंड के आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव में धांधली का आरोप
---Advertisement---

झारखंड के आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव में बड़ी धांधली का आरोप लगा है। यह आरोप वार्ड नंबर 29 की पार्षद और डिप्टी मेयर प्रत्याशी अर्चना सिंह ने लगाया है। अर्चना सिंह ने कहा कि कुल 35 पार्षदों में से उनके पास 20 पार्षदों का समर्थन था, लेकिन इसके बावजूद अंकुर सिंह को विजयी घोषित कर दिया गया।

add

अंकुर सिंह को 18 वोट मिले, जबकि अर्चना सिंह को 17 वोट मिले। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि 20 पार्षदों के समर्थन के बावजूद उन्हें केवल 17 वोट ही क्यों मिले।

वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि वोटिंग के बाद भी अर्चना सिंह के साथ 20 पार्षद खड़े थे। उन्होंने 20 पार्षदों की परेड भी कराई, लेकिन इसके बावजूद अंकुर सिंह को विजयी घोषित कर उन्हें डिप्टी मेयर की शपथ दिला दी गई।

अर्चना सिंह ने फिलहाल इसकी लिखित शिकायत डीसी से की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करेंगी और यदि फिर भी न्याय नहीं मिला, तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

इस पूरी घटना के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए कुछ पार्षदों ने अंदरखाने गड़बड़ी की आशंका जताई है।

आपको बता दें कि अर्चना सिंह ने पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव की पत्नी रीता श्रीवास्तव को 747 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पार्षद का चुनाव जीता है। अर्चना सिंह आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 29 से दो बार पार्षद रह चुकीं दिवंगत राजमणी देवी की पुत्रवधू हैं।

वहीं अंकुर सिंह वार्ड नंबर 18 से पार्षद हैं और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भतीजे हैं।

इस पूरे प्रकरण पर अर्चना सिंह के समर्थन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी डीसी ऑफिस पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस गंभीर मामले पर चुनाव आयोग क्या फैसला करता है और डीसी इस धांधली के आरोप पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Also Read- ईरान युद्ध के बाद भी सोने की चमक क्यों रही फीकी? अब सोने मे निवेश पर क्या बनाएं रणनीति?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoga) दिवस पर लोग कर रहे है योग : भारत को निरोगी बनाने की ओर सराहनीय कदम

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) के लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) को लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

Leave a Comment