Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला के घाघरा में करीब 1 करोड़ की लूट, थाने से महज 100 मीटर दूर अपराधियों ने आभूषण व्यापारी को लूटा

On: April 28, 2026 3:02 PM
Follow Us:
गुमला के घाघरा में करीब 1 करोड़ की लूट, थाने से महज 100 मीटर दूर अपराधियों ने आभूषण व्यापारी को लूटा
---Advertisement---

गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में 1 करोड़ की लूट का मामला सामने आया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि घाघरा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर सोमवार शाम करीब 7 बजे हथियार के बल पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से अपराधियों ने करीब 1 किलो सोना और 50 हजार रुपये नकद लूट लिए।

add

जानकारी के अनुसार शशांक सोनी अपनी मां के साथ दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। स्कूटी की डिक्की में ग्राहक का ऑर्डर, दुकान का सोना और दिनभर की बिक्री के 50 हजार रुपये रखे थे। तभी करीब 7 की संख्या में आए अपराधियों ने शशांकी मां के कनपटी पर पिस्टल लगाकर सारे गहने और कैश लूट ले गए। सूचना पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।

थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर इतने पास बड़ी लूट से इलाके में दहशत है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि थाने के पास इस तरह की वारदात पहले कभी नहीं हुई। घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

Also Read- झारखंड में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर राज्यपाल सख्त, हर जिले में समीक्षा के आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment