भारतीय शेयर बाजार में आज फिर कोहराम मचा है। चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। तीन दिनों की लगातार तेजी के बाद आज शुरुआती कारोबार से ही बिकवाली हावी है। सेंसेक्स में इस समय 1900 प्वाइंट लुढ़ककर 74800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी करीब 600 प्वाइंट लुढ़ककर 23200 के करीब कारोबार कर रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। सभी सेग्मेंट के शेयर चाहे वो मिडकैप हो या लार्ज कैप या स्मॉल कैप हर तरफ बिकवाली का आलम है। सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, आईटी, फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है।
एचडीएफसी बैंक करीब 5 परसेंट लुढ़क चुके हैं। श्रीराम फाइनेंस, इटरनल, एचपीएसीएल में 5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। एचडीएफसी बैंक, एचपीसीएल, लोधा डेवलपर्स, एसबीआई कार्ड्स, और आईटीसी के शेयर साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
पश्चिम एशिया संकट के और गंभीर होने की वजह से बाजार में पेनिक का माहौल है। और इस पेनिक में निवेशक बिकवाली कर रहे हैं। ईरान ने सऊदी अरब के कई तेल ठिकानों पर हमले किए हैं इस वजह से तेल की कीमतों में भी आग लगी हुई है। क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच चुका है।
Also Read- अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के लाखों टन क्रूड और गैस





