Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वर्णरेखा नदी में मिला 500 पाउंड का जिंदा बम, निष्क्रिय करने की प्रक्रिया तेज

On: March 23, 2026 6:13 PM
Follow Us:
स्वर्णरेखा नदी में मिला 500 पाउंड का जिंदा बम, निष्क्रिय करने की प्रक्रिया तेज
---Advertisement---

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पानीपोड़ा इलाके में स्वर्णरेखा नदी से आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है। सोमवार को भारतीय थल सेना के अधिकारी और झारखंड सरकार की बम निरोधक दस्ता रांची से मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।

टीम ने सबसे पहले बम और उसके आसपास के इलाके का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद ड्रोन के माध्यम से पूरे क्षेत्र की सटीक मापी की गई, ताकि सुरक्षित तरीके से बम को निष्क्रिय करने की रणनीति तैयार की जा सके। अधिकारियों के अनुसार, बम अत्यंत शक्तिशाली है और इसे डिफ्यूज करने के लिए विशेष तकनीक और उच्च स्तर की सावधानी बरतनी होगी।

गैस सिलेंडर के आकार का है बम
जानकारी के अनुसार, यह बम करीब 500 पाउंड यानी लगभग 227 किलोग्राम वजनी है और आकार में गैस सिलेंडर के बराबर है। बम पर “AN-M64 500-LB… American Made… Unexploded (UXO)” लिखा है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह अमेरिकी में तैयार बम है जो अब तक फटा नहीं है।

इस खतरनाक विस्फोटक के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

बम के आसपास लोगों के प्रवेश पर रोक
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बम के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। ग्रामीणों को नदी के पास जाने, मछली पकड़ने और पशु चराने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या छेड़छाड़ पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मौके पर डीएसपी अजीत कुजूर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।

एयरबेस से भी मांगी गई तकनीकी मदद
बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए रांची से बम स्क्वायड को बुलाया गया है। साथ ही क्लाइकुंडा एयरबेस के अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है ताकि इस विस्फोटक की तकनीकी जांच और निष्क्रिय करने की प्रक्रिया में सहयोग मिल सके।

विमान हादसे से जुड़ा हो सकता है मामला
जानकारों की मानें तो महुलडांगरी के पास पहले एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना सामने आई थी। आशंका जताई जा रही है कि यह बम उसी विमान से गिरकर स्वर्णरेखा नदी की मिट्टी में दब गया होगा।

अगर ये बम फट जाता तो इलाके में भारी तबाही मच सकती थी। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और बम निष्क्रिय होने तक कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

Also Read- क्रैश हुआ सोना और चांदी का भाव, चांदी में लगा लोअर सर्किट, चांदी 10% तो सोना 8% टूटा, सोना 9000 रु सस्ता, चांदी 19000 रु सस्ती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

बीएसएस महिला महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

Leave a Comment